विवेक चौधरी को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से किया सम्मानित

भिण्ड, 30 अगस्त। सामाजिक संस्था उडान ग्वालियर द्वारा खेल दिवस के अवसर पर ग्वालियर शहर में राष्ट्र स्तरीय मेजर ध्यानचंद अवार्ड खेल सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आलमपुर नगर के युवा बॉलीवॉल खिलाडी विवेक चौधरी को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आलमपुर नगर के युवा होनहार बॉलीवॉल खिलाडी विवेक चौधरी को यह सम्मान मिलने पर नगर के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। तो वहीं उनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

पति-पत्नी के घायल व बेहोशी की घटना पर लोग लगा रहे कई तरह के कयास

भिण्ड। आलमपुर नगर के वार्ड क्र.12 में निवास करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी लोकेन्द्र रायकवार व उनकी पत्नी गुरुवार को दोपहर में अपने ही घर के अंदर घायल व बेहोशी की हालत में पडे मिले थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। पति-पत्नी दोनों की हालत में सुधार है और होश में आने की खबर है। लेकिन इस घटना को बीते हुए 24 घण्टे से अधिक समय हो गया है। परंतु नगर के लोगों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस घटना के पीछे का मामला क्या है? अपने ही घर के अंदर मौजूद दंपत्ति घायल व बेहोश कैसे हुए? इस घटना को लेकर नगर के लोगों द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।