लखीमपुरखीरी में मारे गए किसानों को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 08 अक्टूबर। लखीमपुरखीरी में सरकार की दमनकारी नीतियों की वजह से शातिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे द्वारा उन्हें पीछे से कुचलकर मारे गए किसानों को भिण्ड में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष नयन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गोल मार्केट पर गांधी जी की प्रतिमा पर श्रृद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल शर्मा (बॉबी) ने बताया कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सबको है और जब वे किसान विरोध प्रदर्शन कर वापस जा रहे थे, तभी पीछे से देश के गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे द्वारा कार से उन्हें कुचलकर मार दिया गया, जो कि अति निंदनीय घटना है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग राघवेन्द्र कांकर, ममता मिश्रा, दीपू दुबे, मनीष यादव, मुकेश सिंह कुशवाहा, राहुल सिंह यादव, अंशु यादव, तिलक बोहरे, विजेन्द्र बघेल, नवल श्रोती, धीरेन्द्र यादव, धीरेन्द्र सिंह चौहान, गौरव राजावत, प्रभात यादव, बिरजू यादव, योगेश, जयदीप, मिंटू भाटिया, गौरव राजावत, राजवीर शर्मा, शिवा शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।