मौ में कांग्रेस की जनआक्रोश महारैली कल

भिण्ड, 25 सितम्बर। गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ नगर में नया बस स्टैण्ड पर 27 सितंबर की शाम को कांग्रेस की जनआक्रोश महारैली एवं सभा ग्वालियर चंबल संभाग के यात्रा प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार में पुरानी नगर पालिका के पास शंकर मन्दिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य रेखा बसेडिया, राजकुमार देशलहरा, तिलक सिंह राजौरिया सहित अनेक वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
तत्पश्चात कांग्रेस नेताओं ने मुख्य बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों, ग्रामीणों से जनसंपर्क कर सभा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। जनसंपर्क में नन्हेराजा सिंह गुर्जर, दिलाशाराम यादव, डॉ. रणवीर यादव, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, संजीव यादव, रामनिवास सोनी, सोनपाल यादव, अवधेश प्रजापति, आजाद कुरैशी, इकबाल पठान, इरशाद पठान, जागेश यादव, लोकेन्द्र गुर्जर, मुन्ना अंसारी, दिनेश राठौर, आलोक मिश्रा, धर्मेन्द्र बाबा, हिकमत पठान, रामेश्वर सिंह यादव, समीर पठान, अजीत जैन, बंटी खां सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मलीत थे।