बाराहेट में भाजपा किसान मोर्चा का सम्मेलन आज

कृषि मंत्री पटेल मुख्य अतिथि एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी करेंगे अध्यक्षता

भिण्ड, 05 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने, केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पहुंचाने एवं उन्हें जागरुक बनाने के लिए गोहद विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय किसान सम्मेलन छह जून को ग्राम बाराहेट में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि मप्र सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी करेंंगे एवं विशिष्ट अतिथि सांसद संध्या राय, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया मौजूद रहेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र राजावत एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में निवासरत किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,मंडलों की टीम एवं लाभार्थी किसान आवश्यक रूप से सम्मेलन में पहुंचेंगे। यह सम्मेलन 11 बजे आयोजित होगा।
किसान मोर्चा के विधानसभा सम्मेलन प्रभारी घोषित
भाजपा किसान मोर्चा ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया की सहमति से किसान सम्मेलन प्रभारी धर्मेन्द्र तिवारी ने विधानसभा सम्मेलनों के निमित्त प्रभारियों की घोषणा की है। भिण्ड विधानसभा में महेन्द्र कुशवाह, ओमवीर चौहान, गोहद विधानसभा में सत्यभान गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, अटेर विधानसभा में रमेश सिंह भदौरिया, प्रदीप भदौरिया, मेहगांव विधानसभा में उमेश सिंह राजावत, जयवीर पुरोहित, लहार विधानसभा में संजीव चौधरी, राजीव बरुआ को शामिल किया गया है। सभी मण्डल अध्यक्ष से बात करके बैठकों की तारीख एवं स्थान तय कर सम्मेलनों को प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे।
कृषि मंत्री पटेल का दौरा कार्यक्रम
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल छह जून को सुबह 11 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 11.50 बजे ग्राम बारा तहसील गोहद आएंगे एवं किसान सम्मेलन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोपहर दो बजे दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे।