भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओडिशा रेल दुर्घटना के मृतकों को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 05 जून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट पर ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश इस रेल हादसे के शिकार लोगों के साथ खड़ा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत ही दु:खद और मन को शोकाकुल कर देने वाली है। ईश्वर इस हादसे में मृत लोगों को अपने चरणों में स्थान दे और पीडि़त परिजनों को संबल प्रदान करे।
श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री राजीव उपाध्याय एवं संतोष सिंह राजावत, उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे एवं रवि बाजपाई, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक, पार्षदगण ओमप्रकाश बाबूजी, हेमू राहुल जैन, यश जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा नेता मनोज जैन, राहुल सिंह गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।