पूर्व सैनिक संघ ने 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प

भिण्ड, 05 जून। पूर्व सैनिक संघ गोरमी ने 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प लिया। इस बैठक का आयोजन कचना रोड पर स्थित अतर सिंह गुर्जर के आवास पर हुआ।
इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ में पुत्तूसिंह यादव को प्रदेश सचिव एवं अतर सिंह गुर्जर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गोरमी के पूर्व सैनिक संघ ने पुष्पमाला पहनाकर उन्हें बधाई दी और बैठक में मौजूद सभी पूर्व सैनिकों ने 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार एवं कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व सैनिक केदार नरवरिया, राजपाल सिंह यादव, पान सिंह गुर्जर, बाबूराम प्रजापति, रामसेवक बघेल, बदन सिंह यादव, कल्लू शर्मा, सुनील समाधिया, अनवर खान आदि लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा गोरमी नगर के पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सचिव पुत्तूसिंह व जिलाध्यक्ष अतर सिंह का स्वागत किया।