नाला निर्माण के लिए विधायक संजीव सिंह ने किया भूमिपूजन

भिण्ड, 24 मार्च। शहर के वार्ड क्र.19 में कटारे की कोठी से बाईपास रोड तक 43.68 लाख की लागत से बनने जा रहे सीसी नाला निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भूमिपूजन कर वार्ड वासियों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थाई निराकरण किया।
बारिश के मौसम में अब वार्ड वासियों और आम रहागीरों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के दौरान प्रतिवर्ष रहवासियों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता था। जिस कारण बच्चों का स्कूल जाना एवं घर से निकलना दुभर हो जाता था। इस समस्या का समाधान बारिश से पूर्व ही विधायक संजीव सिंह ने कर दिया है। वार्ड पार्षद व स्थानीय निवासियों की विशेष मांग पर कटारे की कोठी से बाईपास रोड तक विधायक के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के द्वारा नाला निर्माण कार्य किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, वार्ड पार्षद सौरभ राजावत, पार्षद मनोज सिंह राजावत, पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राजावत, राजेश तोमर सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।