भाकिमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर का प्रथम नगर आगमन पर मेहगांव एवं गोरमी में हुआ स्वागत
भिण्ड, 29 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपने प्रथम नगर आगमन के तहत मेहगांव एवं गोरमी में आयोजित धन्यवाद सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पिछड़ों के हक की लड़ाई किसी भी न्यायालय में पुरजोर तरीके से लड़ेंगे। जबकि कांग्रेस और कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर केवल भ्रम फैलाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ओबीसी आरक्षण को लेकर घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं, उन्हें अगर इस वर्ग की इतनी ही चिंता होती तो जब उनकी सरकार थी, तब हाईकोर्ट में सुनवाई के समय एडव्होकेट जनरल को खड़े क्यों नहीं कर पाए? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमण्डल में 27 ओबीसी समाज से जुड़े सांसदों को मंत्रिमण्डल में स्थान देकर उन्हें विकास की दिशा में आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को बता देना चाहता हूं कि आप लोकसभा में परिचय रोक सकते हैं लेकिन जनता के सामने उनके आशीर्वाद को नहीं रोक सकते। जन आशीर्वाद यात्रा में अपार जनसमर्थन हर समाज का मिलता हुआ दिखाई दे रहा है तो जिससे कांग्रेस के नेता बौखला गए। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने केवल वोट बैंक मानकर पिछड़ा वर्ग को हमेशा गुमराह किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार ने हमेशा सभी वर्गों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेतृत्व इसके लिए प्रतिबद्ध है कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण हो, इस दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में सीनियर एडवोकेट से मिले है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीट में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।
दंदरौआ महाराज से लिया आशीर्वाद
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर ग्वालियर गोले के मन्दिर से प्रस्थान कर मालनपुर गोहद चौराहा होते हुए दंदरौआ धाम पर दर्शन कर महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और वहां से अपने काफिले के साथ गाता, गुतौर, हीरापुरा, कोंहार रोड से रैली मेहगांव मंडी से सोनी सुनारपुरा, गोरमी होते हुए साईं राज मैरिज गार्डन गोरमी में जहां धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया।
मेहगांव-गोरमी में हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर रविवार को गोरमी सर्किल में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए पुष्प मालाओं से स्वागत किया और अपने गले लगाया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश दुबे, भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह कुशवाह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, मेहगांव मण्डी के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सुनीता निर्मल आर्य, सुधा राठौर, समाजसेवी अशोक भारद्वाज, मण्डल के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सुभाष थापक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया।
फोटो-29 बीएचडी-10