भारत भ्रमण चेतन रथयात्रा विश्राम के दौरान कुटरोली में होंगे कई कार्यक्रम

भिण्ड, 21 फरवरी। परम पूज्य माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारत भ्रमण चेतन रथ यात्रा चल रही है। जोकि महाराष्ट्र से होकर मप्र में आगमन हुआ है, जिस जिले से होकर चेतन रथ गुजर रहा है, वहां उस जिले में सभी सहज योगियों द्वारा हर्षोल्लास और आनंद उत्सव के रूप में भव्य स्वागत किया जा रहा है। चेतन रथ के मार्ग में आने वाली सभी नगर गांव और कस्बों में वृहद आत्म साक्षात्कार व आध्यात्मिक चेतन की बयार हर आत्म साक्षात्कारी महसूस कर रहा है। चेतन रथ में माताजी की फोटो व समक्ष दीप प्रज्वलित रहती है। यह जानकारी संतोष सिंह भदौरिया ने ग्राम कुटरौली में सुरेश सिंह भदौरिया के निजी निवास पर दी।
भदौरिया ने बताया कि भारत भ्रमण चेतन रथ यात्रा मुरैना से चलकर भिण्ड जिले की सीमा दोपहर 1.30 बजे गोरमी में प्रवेश करेगी। जिसका रात्रि विश्राम गोरमी के पास कुटरौली गांव में होगा, इस उपलक्ष्य में सभी मानव कल्याण हेतु आध्यात्मिक रूप से शारीरिक, मानसिक, बच्चों की बुद्धि विकास व आर्थिक रूप से उत्थान हेतु माताजी की कृपा से सहज योगियों द्वारा वहां पर उपस्थित सभी भाई और बहनों को आत्म साक्षात्कार प्रदान किया जाएगा। आत्म साक्षात्कार के बाद कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसको सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में सहज योगी भाई, बहनें व सहजी गायक भी उपस्थित रहेंगे। जिसमें मुख्य रूप से होने वाले कार्यक्रम स्कूल में बच्चों का कार्यक्रम, कृषि सेमिनार, गायकी भजन, पुष्प अर्पण आदि होंगे।