सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया का पांच दिवसयीय दौरा आज से

भिण्ड, 20 फरवरी। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 21 से 25 फरवरी तक पांच दिवसीय जिले के दौरे पर रहेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 20 फरवरी को दोपहर दो बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि नौ बजे भिण्ड आएंगे एवं रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे। 21 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे ग्राम शुक्लपुरा में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12 बज ग्राम अहरौली काली में विकास यात्रा, एक बजे ग्राम खडेरी में विकास यात्रा, 2.30 बजे ग्राम चौम्हो में विकास यात्रा, 3.30 बजे ग्राम अहरौली घाट में विकास यात्रा एवं शाम 4.30 बजे ग्राम मौरा में विकास यात्रा में शामिल होंगे। 22 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे नगर परिषद फूफ में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 23 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे ग्राम टीकरी में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12.30 बजे ग्राम जारी में विकास यात्रा, दो बजे ग्राम लखनपुरा में विकास यात्रा, शाम चार बजे ग्राम बीसलपुरा में विकास यात्रा में शामिल होंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया 24 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10 बजे ग्राम पुर में विकास यात्रा का शुभारंभ, 11.30 बजे ग्राम लावन में विकास यात्रा, दोपहर एक बजे ग्राम खुर्द (ग्राम पंचायत गोपालपुरा) में विकास यात्रा, 2.30 बजे ग्राम अमृतपुरा (ग्राम पंचायत गोपालपुरा) में विकास यात्रा, शाम चार बजे ग्राम पिड़ौरा में विकास यात्रा, पांच बजे ग्राम इम्लाड़ी (ग्राम पंचायत लावन) में विकास यात्रा में शामिल होंगे। 25 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे ग्राम कुरथर में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्राम दीनपुरा में विकास यात्रा, दो बजे ग्राम छोटी डिड़ी/ बडी डिड़ी में विकास यात्रा, शाम चार बजे ग्राम चांसड़ में विकास यात्रा, पांच बजे ग्राम रानी विरगवां में विकास यात्रा में शामिल होंगे।