विकलांग बल प्रदेश सचिव ने वृद्धाश्रम लहार में मनाया अपना जन्मदिन

भिण्ड, 18 फरवरी। विकलांग बल प्रदेश सचिव शिवराज उर्फ सौरभ बघेल ने अपना जन्मदिन लहार के बालाजी आश्रम में वृद्धजन एवं विकलांग बंधुओं के साथ मनाया तथा अंत में सभी को स्वल्पाहार (फलाहार) भी कराया।
सौरभ बघेल ने कहा कि हम अपना जन्मदिन घर पर तो हमेशा मनाते हैं, लेकिन जो आशीर्वाद और खुशी हमें इन बेसहारा वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाने से मिलती है वह कही नही मिल सकती। उन्होंने समस्त भारतीय नागरिकों और विकलांग बंधुओं से अपील और अनुरोध किया कि हम आप अपने जन्मदिन पर एक पौधा का रोपण जरूर करें, जिससे हम सबको पर्यावरण स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी, प्रदूषण रहित वातावरण ही हम सबका सच्चा जन्मदिन का तोहफा होगा। इस अवसर पर विकलांग बल के चंबल संभाग उपाध्यक्ष एवं बालाजी वृद्धाश्रम संचालक अशीन खान, ज्ञानसिंह कुशवाह, लहार नगर अध्यक्ष संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।