भिण्ड, 28 जनवरी। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता धरवेन्द्र त्रिपाठी की अनुसंशा पर प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नारोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अबधेश शर्मा, प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पांडेय की सहमति से सत्यप्रकाश पाठक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। पाठक को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर सभी मित्रगणों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, बृन्दावन उपाध्याय, रमेश पाठक, राजीव बरुआ इत्यादि प्रमुख हैं।