ग्राम जौरी का पुरा में दो फरवरी तक चलेगी श्रीमद् भागवत कथा
फूफ, 28 जनवरी। भगवान श्रीकृष्ण एवं खेरापति हनुमान जी की असीम अनुकंपा से चंबल घाट बजरंग खेड़ा जौरी का पुरा पोस्ट सकराय, फूफ में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से श्रीमद् भागत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन शुक्रवार कलश यात्रा के साथ गणेश पूजन के साथ सरस कथा वाचक श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री बलरामदास जी महाराज व्याकरणाचार्य, वेदांताचार्य, संगीताचार्य, श्री रामजानकारी कुंज गौशाला नगर वृन्दावन धाम ने अपने श्रीमख से कथा का रसपान कराया। यह आयोजन आगामी दो फरवरी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा तथा तीन फरवरी शुक्रवार को भण्डारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा।
कथा आयोजनकों ने जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आगंतुक संतगण श्रीश्री 1008 हरिनिवास जी महाराज अवधूत चिलोंगा आश्रम, श्रीश्री 1008 नवलकिशोर जी महाराज दिल्ली, श्रीश्री 108 जीवनदास जी महाराज श्री धाम वृन्दावन सगरा वाले, श्रीश्री 108 जानकीदास महाराज कैलाशधाम परससौली, श्रीश्री 108 नित्यानंद जी महाराज शांति आश्रम रमा, श्रीश्री 108 स्वामी आत्मानंद जी महाराज भिण्ड, श्रीश्री 108 श्यामानंद जी महाराज हरिद्वार कमई आश्रम, श्रीश्री 108 राघवदास जी महाराज डिड़ी आश्रम, श्रीश्री 108 राजेश्वरदास जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन, श्रीश्री 108 सत्यभान दास जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन, श्रीश्री 108 निरोत्तमदास पुराजी वृन्दावन, श्रीश्री 108 महंत कलयानदास जी महाराज वृन्दावन, श्रीश्री 108 रामजीदास महाराज जौरीपुरा आश्रम, श्रीश्री 108 रामदास जी महाराज परसौना आश्रम, श्रीश्री 108 मूर्तिदास जी महाराज त्यागी रौन आश्रम, श्रीश्री 108 स्वरूपानंदजी महाराज शंकरजी ऊमरी, श्रीश्री 108 दिगंबरदास जी महाराज चकरनगर खेड़ा, श्रीश्री 108 बालकदास जी महाराज धमना की मड़ैया, श्रीश्री 108 उद्धवदास जी महाराज डिड़ी, श्रीश्री 108 जगदेवानंद महाराज हेतपुरा, श्रीश्री 108 सालगरामदास महाराज अकोड़ा, श्रीश्री 108 मुरारीदास सिद्धबाबा गढ़ा, श्रीश्री 108 रामदास जी माता का मन्दिर सकराया, श्रीश्री 108 पवनदास रामजानकी मन्दिर सकराया, श्रीश्री 108 पण्डादास हनुमान मन्दिर सकराया, श्रीश्री 108 सीताराम दासजी कमई, श्रीश्री 108 भुल्लनदास जी रमाकोट आश्रम भी अपनी ओजस्वी वाणी से धर्म की रसधारा बहाएंगे।
कलश यात्रा में कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामरतन सिंह यादव, अहिवरन सिंह यादव, रामवरन मास्टर, सुभाष यादव, महेश यादव, अंतेराय यादव, नंदराम यादव, गीतम सिंह, बुर्रान सिंह, केशव सिंह, सुरेन्द्र सिंह यादव, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।