भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मण्डल मौ की कार्यकारिणी घोषित 

भिण्ड, 12 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वरसी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असफाक खान और मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अमजद पठान ने अपनी 31 सदस्यी टीम घोषित की है। जिसमें मण्डल उपाध्यक्ष सलीम खान बड़ेरा, इखलास गौरी, आमीन खान रतवा, समीर खान पठान, खलील राईन, राकेश खान, महामंत्री रसूल खान, जाविद खान पठान, मंत्री खुर्रम सरवानी, आमीन खां बगिया वाले, मुनब्बर शाह, सोने खान, महबूब खान, मन्नू राईन, कोषाध्यक्ष इस्लाम राईन, सह कोषाध्यक्ष अरसद खां पठान, कार्यालय मंत्री सरफराज पठान, मीडिया प्रभारी हासित राईन, सह मीडिया प्रभारी समीर खां, सोशल मीडिया प्रभारी जीशान देहगांव, सह सोशल मीडिया प्रभारी फरमान सरवानी, प्रचार-प्रसार मंत्री आसिफ खा छोटू, सहप्रभारी प्रचार-प्रसार मंत्री फीरोज खां, आईटी सेल प्रभारी फारुक पठान, कार्यकारिणी सदस्य- फजल रतवा, डब्बू राईन, आसिफ खां, जाविद खां, जहीर राईन, अनीश खां, इकबाल राईन को शामिल किया गया है।