गांव के बूथों पर लोगों से हाथ से हाथ मिलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक आयोजित

भिण्ड, 29 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर डॉ. राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे जोर-शोर के साथ जिले में चलाया जाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी के बाद शुरू होगा। इसमें कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर जाकर लोगों के हाथ से हाथ मिलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बूथ से शुरू होकर सेक्टर मंडलम और ब्लॉक फिर जिला और उसके बाद प्रदेश स्तर पर भी होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस पार्टी गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करेगी और कांग्रेस द्वारा द्वारा किए गए जन हितैषी कार्यों को बताएगी। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भिंड नगर के हर वार्ड में हर घर घर तक चलाया जाएगा और लोगों के हाथ से हाथ मिला कर आपसी सद्भावना के लिए प्रेरित किया जाएगा इस अभियान में नगर में व्याप्त समस्याओं को भी इकठ्ठा किया जाएगा और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में किए गए कार्यों आम जनता को अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम में राहुल सिंह कुशवाह ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बहुत ही अच्छा प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम से कांग्रेस ग्रामीण अंचल में लोगों से संपर्क करें और गांव-गांव लोगों से हाथ से हाथ मिलाएगी। पानसिंह बाबूजी ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस अनुसूचित जाति बस्तियों में जाकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे, कांग्रेस सरकार ने ही अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए बहुत काम किए है, आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्या शर्मा, नईम खान पठान, दुष्यंत सिंघई, संदीप मिश्रा, हिम्मत सिंह हरिऔध, दर्शन सिंह तोमर, मोहर सिंह जाटव, इरशाद कुरैशी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राहुल कुशवाह, पार्षद रामअवतार सिंह भदौरिया, अलीमुद्दीन काज, हिमांशु शर्मा, मनोज जैन, अनीस कुरैशी, विजय दैपुरिया, अजय शर्मा, कमलेश खरे, अभिषेक मौर्य, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, राजमणि शर्मा, नरेश सिंह, गौरव राजावत, पिंटू शर्मा, ऋतु जैन, मोहम्मद इरफान गम्मू, कुलदीप भारद्वाज, सर्वेश यादव, पवन चौरसिया, सुखप्रीत मिश्रा, गंगाराम जाटव, रामजीलाल शाक्य, आनंद शांति शाक्य, राहुल शर्मा, स्नेहलता जैन, चुंटाई शर्मा, आयुष मिश्रा, सूरजपाल सिंह राजावत, राजू त्रिवेदी, कुंवरपाल सिंह गुर्जर, रामसत्य त्यागी, प्रदीप भदौरिया, देवेन्द्र भदौरिया, नमन सिरोठिया, संजीव बरुआ, गजेन्द्र यादव, इमरान खान, कमलेश सुमन, धीरज सिंह भदौरिया, अजय जैन आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।