मेहगांव में पं. नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 14 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नगर के मुरैना रोड पर स्थित कुशवाहा निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद इस अवसर पर कांग्रेस जिले के सचिव मनीष शिवहरे, अमर सिंह कुशवाह, संजू जादौन, शिवम कुशवाह, शिवम समाधिया ने उन्हें नमन और याद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सचिव मनीष शिवहरे ने कहा कि आज का दिन सभी बच्चों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण दिन है, आज के दिन ही बाल दिवस के रूप में देश में पं. जवाहरलाल नेहरू को याद किया जाता है। उनके द्वारा आधुनिक भारत की स्थापना की गई। पं. नेहरू बच्चों के बड़े प्रिय चाचा के नाम से चर्चित हैं। इसी क्रम में शिवम कुशवाह ने कहा कि चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। कार्यक्रम में कमलेश कुशवाह, सुशील समाधिया, सचिन सैंथिया आदि उपस्थित थे।