प्रदेश में चल रही है माफियाओं की सरकार : डॉ. गोविन्द सिंह

कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी प्रदेश में कांग्रेस सरकार : मानसिंह

भिण्ड, 08 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन यात्रा का गोहद चौराहा से राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुई। जो छीमका, सर्वा, रायतपुरा होते हुए मालनपुर पहुंची। यहां यात्रा में मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह सम्मिलित हुए उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा की अगुवाई की। पांच किमी पैदल चलकर टोल प्लाजा पहुंचकर ग्वालियर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी के राष्ट्रीय ध्वज संविधान की प्रति सौंपने का कार्य किया।
टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि इस दौर में प्रदेश में चारों तरफ माफियाओं द्वारा लूट मची हुई है। इस प्रदेश और देश को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, यह देश और प्रदेश भ्रष्टाचार के कारण संकट से जूझ रहा है, इसे बचाने के लिए कार्यकर्ता 2023 के लिए कमर कस लें और इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें। उन्होंने पदयात्रा में सहभागी बने सभी कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की।


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि आपके खून पसीने की मेहनत बेकार नहीं जाएगी, यह यात्रा का उद्देश्य देश का संविधान की रक्षा करना है, जिसके लिए आज रोडो पर निकले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं। इसी क्रम में इस यात्रा के समन्वयक रणजीत सिंह गुर्जर, सह समन्वयक संदीप मिश्रा व गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने भी अपने विचार रखे।
यात्रा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया, मनोज दैपुरिया, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, वीरेन्द्र यादव, डॉ. रणवीर यादव, राजीव कौशिक, अमित दांतरे, राहुल भदौरिया, हरिओम भदौरिया, सोनवीर यादव, प्रमोद शुक्ला, शुभम आजाद, परजीत लोधी, लोकेन्द्र यादव, विकास यादव, देवाशीष जरारिया, जितेन्द्र गुड्डू नरवरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, गजेन्द्र भदौरिया, सुशील पचौरी, चंद्रभान सिंह राजावत, रामा सिंह कुशवाह, चन्द्रेश नरवरिया, राहुल कुशवाह, राजवीर खन्ना, वीरेन्द्र त्यागी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सरपंच संजीव करैया, अमित कुशवाह इत्यादि उपस्थित थे।