भिण्ड, 02 अक्टूबर। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया का पुत्रबधू श्रीमती कामना सुनील सिंह भदौरिया के जिला पंचायत भिण्ड का अध्यक्ष बनने पर भिण्ड की मेहगांव विधानसभा के ग्राम जिठासो में ग्रामवासियो द्वारा माला पहनाकर, साफा बांधकर, शॉल-श्रीफल एवं तलवार भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष मेहगाव गजेन्द्र सिंह भदौरिया, गोहद मण्डी के पूर्व अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर, जिला पंचायत ग्वालियर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह घुरैया, जिला पंचायत सदस्य राजवीर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मुरैना प्रतिनिधि भागीरथ गुर्जर, जनपद अध्यक्ष मेहगाव प्रतिनिधि अशोक जाटव, जनपद सदस्य नवल सिंह परमार, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बेताल सिंह गुर्जर, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजमेर सिंह गुर्जर, मार्केटिग के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, सरपंच जयसिंह गुर्जर, कोपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर रामवीर सिंह भदौरिया, पूर्व सरपंच रमेश सिंह गुर्जर, पत्रकार जितेन्द्र गुर्जर, आचार्य ललित त्यागी सहित क्षेत्र के कई सरपंच एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।