भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रेक्टर रैली, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाव
भिण्ड, 20 अगस्त। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिले के सभी मण्डलों से आए किसानों का समूह मौजूद रहा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में शहर के त्रिमूर्ति धर्म कांटे से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे, जिन्होंने तिरंगा झण्डा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया। तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर एवं दुपहिया वाहन पर किसान अपने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता का उद्घोष करते हुए हुजूम सड़कों पर दिखाई पड़ा। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम, वीर शहीदों के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यात्रा के दौरान यात्रा ने नगर में भ्रमण किया, यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई।
किसान मोर्चा की तिरंगा यात्रा लावन की पुलिया दमोह नहर से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौराहा, बस स्टैण्ड, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, अस्पताल चौराहा, परेड चौराहा, बताशा बाजार, भूता बाजार पुस्तक चौराहा, अग्रसेन चौक, बेटी बचाओ चौराहा होती हुई शिव उत्सव वाटिका शिव वाटिका पहुंची जहां शहीदों की याद में सभी अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिनकी बदौलत आज आजादी मिली है, आज भाजपा शासन काल में इन सभी वीर शहीदों और उनकी वीर गाथाओं को सम्मान मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे भारत की आन और बान और शान है, जिसका हमें पूर्ण सम्मान करना है हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में अपने राष्ट्रप्रेम की भावनाएं जागृत हुई है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, किसान मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संभागीय प्रभारी भरत दांतरे ने संबोधित भी किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष सिंह मसूरी ने किया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिलामंत्री रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, अशोक सिंह बघेल, विकास शर्मा, धर्मेन्द्र तिवारी, उमेश सिंह भदौरिया, ब्रह्मदेव सिंह यादव, रक्षपाल सिंह राजावत, धीरसिंह भदौरिया, कमल शर्मा, गिरिराज व्यास, भारत सिंह भदौरिया रिंकू, महेन्द्र सिंह कुशवाह, उपेन्द्र राजौरिया, रमेश सिंह भदौरिया, संजीव चौधरी एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।