अटेर में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

भिण्ड, 27 जुलाई। जनपद पंचायत अटेर में अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भाजपा नेता की माताजी श्रीमती कमला देवी को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुना गया। वहीं जनपद उपाध्यक्ष अटेर विधायक सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया समर्थक श्रीमती गीता दशरथ यादव को चुना गया। इस मौके पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंहभदौरिया भी मौजूद रहे।