2023 में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : मानसिंह

लहार विधानसभा की नगर पालिका एवं सभी नगर परिषदों पर कांग्रेस का कब्जा

भिण्ड, 17 जुलाई। नगरीय निकाय चुनाव में भिण्ड जिले के लहार विधानसभा में चार नगर परिषद एवं एक नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी ने अपना परचम लहराया है। कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने लहार में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। भारतीय जनता पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई। लहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह का गढ़ माना जाता है। जहां भाजपा अपनी एडी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के गढ़ में सेंध लगाने में नाकाम साबित हुई। कांग्रेस पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व विश्वास देखने को मिला है।
जब इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस पार्टी के साथ हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जीत है, जो दिन-रात कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह तो एक शुरुआत है, जनता अपना मन बना चुकी है, हमारे प्रदेश के मुखिया कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह तथा डॉ. गोविन्द सिंह के नेतत्व इसी तरह के परिणाम आगामी 2023 में भी जनता का जनाधर, भाजपा को दिखाने का काम करेगी एवं कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में वापसी करेगी।

भाजापा, बसपा, निर्दलीय पार्षदों ने भी जताया कांग्रेस पर भरोसा

लहार विधानसभा के मिहोना नगर परिषद में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को देखते हुए एब कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर निर्दलीय एवं बसपा, भाजपा के पार्षद ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कांग्रेस पर भरोसा जताया है। भरोसा जताने वालों में भाजपा से रेनू पति सुरेन्द्र बरसेना, बसपा से विजय कुशवाह एवं निर्दलीय प्रत्याशी ममता पत्नी नरेन्द्र सिंह, पुष्पादेवी पत्नी साहब सिंह बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड पर पटाखा एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।