छात्र भारतीय संस्कृति को विस्तार से जानें : राजेन्द्र सिंह

संस्कृति ज्ञान परीक्षा सदस्यता अभियान

भिण्ड, 26 जुलाई। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र (हरियाणा) द्वारा संचालित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए किया जाता है।
विद्या भारती भिण्ड के जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने भारत को एवं भारतीय संस्कृति को विस्तार से जानने के लिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा देना चाहिए। इसके माध्यम से आपको अपनी संस्कृति, प्राचीन भारतीय इतिहास, सभ्यता, विज्ञान, भूगोल, कला, खेल, भारत का सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि विषयों की जानकारी सरल भाषा में मिल जाती है। इसके लिए अपने पास के सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में प्रधानाचार्य से चर्चा कर अधिक जानकारी ली जा सकती है। परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर जिला समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।