नगर परिषद मेहगांव के 15 वार्डों में 69 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

भिण्ड, 24 जून। नगरीय निकाय चुनाव में नगर परिषद मेहगांव के 15 में वार्डों में 69 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। रिटर्निंग ऑफिसर मेहगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि नाम वापिसी के बाद अब नगर परिषद क्षेत्र में अब कुल 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नगर परिषद मेहगांव में वार्ड क्र.एक में कांग्रेस से कंचन-पिंटू राठौर, भाजपा से मीरा-रामसेवक कुशवाह, आम आदमी पार्टी से प्रीती-ब्रजेश राठौर, निर्दलय कमला, नारायण-सुरेश चौधरी एडवोकेट, वार्ड क्र.दो में भाजपा से शिवम ढमोले, कांग्रेस से शिवचरन जाटव, निर्दलीय राकेश शर्मा, वार्ड क्र.तीन में भाजपा से मुरारी सिंह गुर्जर, बसपा से सुरेश, कांग्रेस से चौधरी विकास शर्मा, आम आदमी पार्टी से नीतू मुदगल, निर्दलीय देवेन्द्र सिंह, राजेश त्यागी, उदयभान सिंह सिसौदिया, वार्ड क्र.चार में कांग्रेस से मिथलेश-संदीप सिंह भदौरिया, भाजपा से योगेन्द्र सिंह तोमर गुड्डू, आम आदमी पार्टी से शुभम गौदिया उर्फ गोलू, निर्दलीय धर्मेन्द्र सिंह, ज्ञानसिंह, केशव राठौर, वार्ड क्र.पांच में भाजपा से रघुवीर सिंह, कांग्रेस से रामजीलाल उर्फ रामा, निर्दलीय अरविन्द, सोनू करौसिया, वार्ड क्र.छह में कांग्रेस से मिथलेश-रामकुमार मिश्रा, भाजपा से निराशा शर्मा, निर्दलीय रामबेटी-विशंभर दयाल मिश्रा, सगुना बाई, वार्ड क्र.सात में भाजपा से पंकज-ओमप्रकाश सेंथिया, कांग्रेस से प्रदीप कुमार शर्मा (टुण्डे बाबा), आम आदमी पार्टी से शिवम डण्डोतिया, वार्ड क्र.आठ में भाजपा से श्रीमती कृष्णा ओझा, कांग्रेस से नूरजहां-हफीज अहमद, आम आदमी पार्टी से अंजुम अख्तर खान, वार्ड क्र.नौ में कांग्रेस से काजल-अकील खां, भाजपा से रेखा-रामभुवन ‘गुटालीÓ, आम आदमी पार्टी से दीप्ति-प्रशांत ब्यास, निर्दलीय प्रियंका-सोनू मुद्गल, वार्ड क्र.10 में भाजपा से छोटीबाई गुर्जर, कांग्रेस से इन्द्राबाई, आम आदमी पार्टी से सीमा-संतकुमार शर्मा, निर्दलीय मीरादेवी, रिहाना-असफाक अहमद ‘लल्लाÓ, सालिनी पटसारिया, वार्ड क्र.11 में भाजपा से ज्योति-सीताराम सोनी, कांग्रेस से रूबी-हेमंत गुर्जर, निर्दलीय मानश्री प्रजापति, पुष्पा ओझा, सुमन-अरविन्द कुशवाह, वार्ड क्र.12 मेें भाजपा से अशोक सिंह राठौर, कांग्रेस से बदन सिंह राठौर, आम आदमी पार्टी से मनीष खान, निर्दलयी गनी खान, विनोद वी.के., वार्ड क्र.13 में कांग्रेस से रामवती, भाजपा से ऊषा खटीक, आम आदमी पार्टी से अनीता बाई-ब्रजमोहन (घलू), निर्दलीय आशा-दलवीर खटीक, रानी, सरोज-अमृतलाल खटीक, वार्ड क्र.14 में कांग्रेस से बालकिशन उर्फ बल्लू पाल, भाजपा से हरगोविन्द बारी, आम आदमी पार्टी से आशीष-सुभाष कुमार श्रीवास, निर्दलीय सकील खां, सतेन्द्र-महेन्द्र सिंह गुर्जर, वार्ड क्र.15 में भाजपा से राजकुमारी पत्नी रामभरोसे, कांग्रेस से श्रीमती मायाराम जाटव, निर्दलीय चन्द्रकली जाटव पत्नी हरलाल चुनाव मैदान में हैं।