पेट्रोल पंप कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत

 

भिण्ड,6 जून। अटेर जिला भिण्ड में एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप की छत पर एक कर्मचारी संदिग्ध हालत में मृत मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अटेर थाना पुलिस के मुताबिक खैराट गांव का रहने वाले बालकृष्ण भदौरिया (35) एस्सार पेट्रोल पर सेल्स मेन कर्मचारी था। वो रात के समय पेट्रोल पंप पर बने कमरे की छत पर सोया था। सुबह छह बजे पेट्रोल पर कर्मचारी आए। उन्होंने सेल्स मेन को मृत अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस के मुताबिक मृतक के चेहरे पर चोट का निशान है। अटेर पुलिस ने शव का पीएम कराने के लिए पीएम हाउस रखवा दिया। इधर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए भिंड अटेर रोड पर चक्काजाम कर दिया।