जिम्मेदारी समझकर ताकत से लड़ेंगे चुनाव : नाथूसिंह

कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का करें प्रयास : राजौरिया
भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से जनता खुश है, उसका हमें एहसास कराना है : पटेल

भिण्ड, 23 मई। जिला एवं मण्डल स्तर पर टीम बनाकर पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को काम में लगा कर कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का सदुपयोग हम सबको करना है, जीत सुनिश्चित करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। कार्यकर्ता हमारी पार्टी का मूल आधार है, कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है, इस समय हमें कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारी सभी को मिलकर भाजपा की सरकार केन्द्र और राज्य में जनता के साथ सभी के हित में जो कार्य किए हैं उन कार्यों के निमित्त हमें उनसे अनुरोध कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना है। यह बात नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव जिला प्रभारी तथा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर सिंह पटेल ने मधुबन होटल भिण्ड में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिला बैठक में कही। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया एवं धर्मसिंह मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संगठन जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ हमारे कार्यकर्ता कार्य करते हैं, जिसका उदाहरण पार्टी द्वारा मिले कार्यक्रम और विस्तार कार्यक्रम में हम सभी कार्यकर्ताओं की ताकत को देखते हैं, हमारी भिण्ड जिले के भाजपा कार्यकर्ता मेहनती, कर्मठ होने के साथ-साथ लगनशील हैं, यही लगन और मेहनत हमको पंचायत, नगरी निकाय चुनाव में करके दिखाना है। उसके लिए सभी को अथक परिश्रम करके विजयश्री प्रदान करवाना ही संगठन एवं हम सबका दायित्व है।
जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा का संगठन एक आदर्श संगठन है, जो पूरे विश्व में आदर्श का केन्द्र बना हुआ है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमारा दायित्व बढ़ जाता है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है, यही मेहनत हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नगरी निकाय व पंचायत चुनाव में दिखाना है, हमें अपनी पार्टी की रीति नीति, कार्यों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है, प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करता है, संगठन पूरी ताकत से चुनाव के मैदान में जाएगा, सरकार की जनहितैषी योजनाएं एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से हम एक मतदान केन्द्र पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के संबंध में अपने विचार भी मांगे गए। जिसमें बहुत से कार्यकर्ताओं ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री धर्मसिंह भार्गव एवं आभार जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल कुशवाह, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, श्रीमती सुधा राठौर, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया एवं श्रीमती पिंकी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित सिंह शाक्य, भानु जयंत, शेखर खटीक, सोनू रावत, शेरू पचौरी, हृदेश पुरोहित, आशीष दांतरे, राजवीर गुर्जर, बड़े कुशवाह, श्याम राठौर के अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मण्डलों के अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।