पूर्व केन्द्रीय मंत्री पचौरी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामहरि शर्मा के नेतृत्व में किया स्वागत

भिण्ड, 07 मई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी का मेहगांव आगमन पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री रामहरि शर्मा के नेतृत्व में शासकीय अस्पताल मेहगांव के सामने भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी प्रकार हम सब को एकजुटता के साथ एकजुट होकर किसान मजदूर और गरीबों की हित में लड़ाई लडऩा है और हमारी यह जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक हम 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनाएंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पचौरी को आश्वस्त करते हुए प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत कर रहा है और हम आने वाले समय में भिण्ड जिले की पांचों विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार चौधरी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट इलियास खान, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सरदार सिंह गुर्जर, नाथूराम नागर, मनीष शिवहरे, संदीपन शर्मा, कल्लू गर्ग, रमेश कांकर, मोहन सिंह गुर्जर, इमरान खान, श्याम गुर्जर, आशीष शर्मा, गिरीश शर्मा, बृजेश मौर्य, अतेन्द्र गुर्जर, कल्लू सांई, सुलेमान खान, विनोद शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।