मालनपुर में हुआ कैबिनेट मंत्री गोटिया व बरुआ का स्वागत

भिण्ड, 07 मई। भिण्ड जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पधारे पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया व पाठ्य पुस्तक विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेन्द्र बरुआ का मालनपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में मालनपुर में भाजपा के युवा नेता सचिन शर्मा द्वारा दोनों मंत्री का शॉल व श्रीफल देकर स्वागत सत्कार किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा के मण्डल मंत्री तहसीलदार बघेल, संदीप शर्मा, भुजवल सिंह, मनोज बाजपेई, सुनील कुमार, मुकेश बघेल, राजवीर शर्मा, हलीम खान, विक्रम सिंह, बृजेश यादव, राहुल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।