बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिया धरना

थाली, ताली कार्यक्रम के साथ चलाया हस्ताक्षर अभियान

भिण्ड, 13 जुलाई। देश प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, इस करोना महामारी में महंगाई आसमान छू रही है। मंगलवार को मप्र युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस डॉ. राजकुमार देशलहरा एवं भिण्ड युवा कांग्रेस जिला संयोजक दीपू दुबे द्वारा संयुक्त रूप से ताली, थाली का आयोजन किया गया।
ताली थाली बढ़ती हुई महंगाई पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि को लेकर निकाली गई सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ताली, थाली परेड चौराहा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो में होते हुए कलेक्ट्रेट पर पर ताली थाली का प्रदर्शन का समापन हुआ। इस दौरान पर जिला संयोजक युवा कांग्रेस द्वारा महंगाई बेरोजगारी एवं डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला संयोजक दीपू दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार युवा एवं किसान विरोधी सरकार है। पेट्रोल प्रति लीटर 111 से ऊपर हो गया है, वहीं डीजल का भाव प्रति लीटर 100 रुपए का आंकड़ा छू गया है और रसोई गैस 915 रुपए का एक सिलेंडर हो गया है, जिससे छोटे व मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों का बजट बिगड़ गया है। डीजल पेट्रोल महंगा होने से सभी सामग्री महंगी हो गई हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार को टैक्स घटाकर डीजल और पेट्रोल की कीमत को कम कर देना चाहिए।
इस मौके पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, युवा कांग्रेस भिण्ड प्रभारी तारीख पठान, विधानसभा अध्यक्ष भिण्ड युवा कांग्रेस विक्की राजावत, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रदेश महासचिव आईट सेल विवेक पचौरी, राहुल सिंह कुशवाहा, ममता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजय कुमार विमल, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, प्रदेश सचिव तहसील साह, युवा कांग्रेस जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह बघेल, गोहद विधानसभा अध्यक्ष बंटी गुर्जर, युवा कांग्रेस विधानसभा संयोजक राहुल उपाध्याय, अजय जैन, कुलदीप भारद्वाज, शिवम सैंथिया, राजू लोधी, बृजेन्द्र बघेल, मनोज जैन, गोविन्द शाक्य आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।