नारी शिक्षा एवं पिछड़ों दलितों को अधिकार दिलाने में फुले का योगदान : मानसिंह

शिक्षा के अग्रदूत महात्मा फुले की 195वी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भिण्ड, 11 अप्रैल। महान समाज सुधारक शिक्षा के अग्रदूत पिछड़ों दलितों के हक और अधिकार की लड़ाई लडऩे वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की 195वी जयंती पर सोमवार को मौ में कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रणवीर यादव के गृह निवास पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि आज देश में हर महिला स्वतंत्र है। महिलाओं को शिक्षित होने का बीड़ा फुले साहब ने उठाया, इसी कारण महिलाएं आज हर क्षेत्र में आदमी के समान काम कर रही हैं। लेकिन ऐसा पहले नहीं था। इस बदलाव के पीछे सिर्फ महात्मा ज्योतिराव फुले का योगदान है।
जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि महात्मा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं और पिछड़ों, दलितों के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने हमेशा से ही नारी को शिक्षा का अधिकार दिलाने और बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए काम किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सभी को समानता दिलाने में समर्पित कर दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणवीर यादव, जिला महामंत्री अमित दांतरे एवं राजीव कौशिक, जिला सचिव जितेन्द्र लोधी एवं रवि कुशवाहा, पूर्व जनपद सदस्य सुंदरपाल बघेल, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गुर्जर, हेमंत कुशवाह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।