भिण्ड, 09 अप्रैल। भाजपा नेता एवं मप्र शासन में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ का फूफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने शैलेन्द्र बरुआ को माल्यार्पण कर बधाई दी। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बरुआ बटेश्वर मन्दिर पर दर्शन करने जा रहे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूफ से उदी तक कई जगह उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मनोज जोशी, मुकेश जोशी, दिलीप बोहरे, पंकज दुबे, कफ्र्यू पुरोहित तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।