मनोज बने सेंट्रल जैन मिलन के अध्यक्ष

भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जैन मिलन एक सामाजिक संस्था है जो समाज के विकास में राष्ट्रीय लेवल पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को एकजुटता से करती है। इसकी विभिन्न शाखाएं है, जिसमें सेण्ट्रल जैन मिलन भिण्ड जिसकी प्रति माह बैठकर कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है। जिसका प्रतिवर्ष चुनाव करके नवीन अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी बनाई जाती है। इस माह की बैठक देवनगर कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसमें मनोज जैन को साल 2022-23 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष राजेश जैन, महेन्द्र जैन, सुमित प्रकाश व सचिव संजीव जैन पावई, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जैन, संयुक्त मंत्री निखिल जैन, ऑडीटर विनोद जैन, स्वास्थ्य संयोजक सुरेश जैन, सामाजिक एवं शपथ ग्रहण संयोजक विनय जैन बरोही को बनाया गया है।
यहां बता दें कि मनोज जैन पूर्व में सेंट्रल युवा जैन मिलन के अध्यक्ष एवं जैन मिलन के सचिव रहे हैं तथा वर्तमान में जैन स्कूल भिण्ड के अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर वीरेन्द्र जैन एडवोकेट, शिरीष जैन, सुरेश जैन, पूर्व अध्यक्ष सलिल जैन, प्रमेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन सर्राफ, विनय जैन बरोही, राजेश जैन, सुमित प्रकाश जैन, निखिल जैन, संजीव जैन आदि ने बधाई दी।