बरासों जैन मन्दिर में महामस्तकाभिषेक दो से चार तक

भिण्ड, 30 मार्च। गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज एवं श्रमण मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासों में तीन वर्षों बाद दिव्य महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम दो से चार अप्रैल तक दोपहर 12 बजे से आयोजित होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र बरासों में भगवान महावीर स्वाामी का तीन बार समोशरण आया था। उस स्थान पर होने वाले दिव्य महामस्तकाभिषेक आयोजन में पहुंचने के लिए कमेटी द्वारा नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की जा रही है। सकल जैन समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।