दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने सुना मुख्यमंत्री का उद्बोधन

भिण्ड, 24 मार्च। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के उद्बोधन को भिण्ड जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुना।
कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि दो साल शिवराज के साहस और विश्वास के, मप्र भाजपा की जनहितैषी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभी 26 मण्डल मुख्यालय एवं बूथ स्तर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के उद्बोधन को सुना गया। जिला मुख्यालय भिण्ड पर जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा एवं श्रीमती पिंकी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिय एवं शेखर खटीक, मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी के अलावा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।