रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस
भिण्ड, 20 मार्च। मौजूदा भाजपा सरकार ने खरीद फरोख्त करके न सिर्फ सरकार बनाई है, बल्कि मतदाता के वोट को उसकी एक अलग ही तस्वीर दिखाई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा देकर लोकतंत्र को एक सम्मान दिया है। उसी के तहत 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें गोल मार्केट पर गांधी प्रतिमा से रैली प्रारंभ कर सब्जी मण्डी में संविधान रचयिता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ तिरंगा लेकर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार खरीद फरोख्त करके अपनी अनैतिक मनसा रखकर सरकार को गिरा तो सकती है, लेकिन जनता के निर्णय को नहीं बदल सकती, आने वाले चुनाव में यह पूर्ण रूप से स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा की सरकार में किस प्रकार एक आम नागरिक महंगाई से त्रस्त हो चुका है, वहीं बेरोजगार नौजवान अपने आपको ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा 15 महा में किए गए कार्य और जनहित के निर्णयों ने शिवराज सरकार के 15 वर्षों के झूठ और भ्रम के शासन की पोल खोलकर रख दी थी। प्रदेश में शुरू हुए विकास के नए कीर्तिमानों ने बीजेपी की ध्यान भटकाव की राजनीति के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया था। बीजेपी नेताओं को समझ आने लगा कि कमलनाथ सरकार यदि पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करती है और उसके द्वारा शुरू किए कार्य पूर्ण होते हैं तो बीजेपी की भविष्य में वापसी की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाएगी। इसीलिए भाजपा सरकार ने खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का काम किया है।
इस मौके पर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, ममता मिश्रा, रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, संदीप मिश्रा, राजवीर खन्ना, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, रॉकी तोमर, समीर भदौरिया, गुड्डू बाल्मीकि, रामबरन सिंह, रवि वर्मा, हर नारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, अरविंद सोनी, डॉ. श्याम सिंह, विकास उर्फ विक्की खरिका, नीरज त्रिपाठी, राजवीर बघेल, अजय जैन, चंद्रभान सिंह राजावत, आशुतोष शर्मा गोलू, जितेन्द्र वर्मा, जॉनी निगम, सुशील पचौरी, सतीश कुशवाह, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, नाथूराम नागर, मनीष शिवहरे, जबर सिंह कुशवाहा, धीरज आदि लोग रैली में मौजूद रहे।