कलेक्टर ने 10 कृषकों को वर्मीवेड वितरण किए
भिण्ड, 15 मार्च। उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा परा कलस्टर के अंतर्गत फसल विविधीकरण एवं जैविक खेती योजना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में बघेल मैरिज गार्डन परा में कृषकों को उद्यानिकी एवं जैविक खेती हेतु जागरुगता अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा 10 कृषकों को जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु वर्मीवेड (एचडीपीई) वितरण किए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत परा में कृषक अजय नरवरिया द्वारा बनाए गए गोबर गैस प्लांट एवं बर्मी कंपोस्ट खाद का अवलोकन किया। उन्होंने कृषक से चर्चा कर गोबर गैस प्लांट एवं बर्मी कंपोस्ट खाद के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अन्य कृषकों द्वारा की जा रही फूल, सब्जी आदि का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र लहार अवधेश सिंह कुशवाह, सहायक संचालक उद्यानिकी गंभीर सिंह तोमर, उप संचालक कृषि शिवराज सिंह यादव एवं अटेर विकास खण्ड के उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही एफपीओ परा के संचालक नमोनरायण दीक्षित के 50 कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।