20 साल पुराने अपराधों में फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

आरोपी थे दस्यु अरविंद जाटव गिरोह के सदस्य

भिण्ड, 15 मार्च। पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं एसडीओपी अवनीश बंसल के मार्गदर्शन में मिहोना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलकांत दुबे ब उनकी टीम ने 20 साल पुराने अपहरण के अपराध में फरार दस्यु अरविंद जाटव गिरोह के सदस्य स्थाई वारंटी रामोतार ऊर्फ बछेड़ी दास पुत्र बंशीलाल जाटव निवासी अमहा, थाना दबोह, हाल बड़ागांव, झांसी, गुड्डू ऊर्फ अशोक पुत्र जवाहर जाटव निवासी चटसारी, थाना केलिया, हाल झांसी (उप्र) पर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों पर करीब 14 संगीन अपराध दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामील कराए गए। ऊक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मिहोना उपनिरीक्षक कमलकांत दुबे, एएसआई नरेश सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक मुकेश राजावत, आरक्षक जितेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रदीप तोमर, शैलेन्द्र यादव, साइबर सेल आरक्षक आनंद दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।