बजट में अटल प्रगति पथ का भी रखा ध्यान, मुख्यमंत्री का धन्यवाद : मुदगल

भिण्ड, 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अर्पित मुदगल ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भिण्ड व समूचे चंबल अंचल की प्रगति से जुड़ा हुआ अटल एक्सप्रेसवे (चंबल एक्सप्रेसवे) के लिए बजट सत्र में निर्धारित राशि प्रस्तावित करने पर बधाई देते हुए कहा कि मप्र सरकार ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रदेश के अंतिम छोर तक प्रगति पथ का यह दूरदर्शी बजट है, इस बजट का लक्ष्य गांव, गरीब और किसान की जिंदगी बदलना है। यह गरीब को शक्ति देगा, किसान को मजबूती देगा और आम व्यक्ति को सम्मान देगा। यह बजट प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।