अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित
भिण्ड, 08 मार्च। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चौ. दिलीप सिंह कन्या महाविद्यालय भिण्ड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सहयोग विकास युवा मण्डल द्वारा एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता की सार्थक पहल विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. कुसुम भदौरिया, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संतोष त्रिपाठी एवं मुख्य वक्त प्रो. इकबाल अली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल भटनागर ने एवं संचालन विक्रम उपाध्याय ने किया।
मुख्य वक्ता प्रो. इकवाल अली कहा कि मातृशक्ति सदा पूजनीय है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या, यौन हिंसा, दहेज हत्या आदि के बारे में बलिकाओं को जागरुक बनाने पर जोर दिया। विक्रम उपाध्याय ने कहा कि बेटियां है तब ही भविष्य सुरक्षित है, हम लोग को हमेशा ही महिलाओं साम्मन करने चाहिए। कार्यक्रम को संतोष त्रिपाठी और प्राचार्य डॉ. अनिल भटनागर ने भी संबोधित किया। निबंध प्रतियोगिता मेंमहाविद्यालय की 60 छात्राओं ने भागीदारी की । निर्णायकों में प्रो. सतीश श्रीवास्वा, इलियास खाना, राजकिशोर श्रीवास्वा और देवेन्द्र सिंह रहे। प्रतियोगिता में प्रथम नंदिनी माझी, द्वितीय गगन शर्मा और तृतीय स्थान पर रेनु पावक रहीं। कार्यक्रम में समाजसेवी मोनू पराशर, एनडी कौरव, एससी मिश्रा, दीपक सर, केएल त्रिपाठी, रवि थापक, कमल राठौर, विनोद शक्या आदि उपस्थित थे।