भिण्ड, 08 मार्च। प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण निधि अभियान चल रहा है। उसी के तहत दबोह भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबोह नगर में भी जोर शोर से चलाया जा रहा है। भाजपा समर्पण निधि के लिए दबोह नगर में भाजपा दबोह मण्डल महामंत्री युवा नेता रावसाहब गुर्जर को नगर का समर्पण निधि प्रभारी बनाया गया है। जो कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की वजह से कार्यकर्ता लगातार समर्पण निधि में आगे आकर सहयोग कर रहे हैं और नए चेहरे भी भाजपा में जुड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इस बार समर्पण निधि में ज्यादा से ज्यादा लोग सहयोग कर रहे हैं। भाजपा मण्डल प्रभारी राव साहब गुर्जर ने बताया कि यह समर्पण अभियान काफी जोरो से चलाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो भाजपा मण्डल महामंत्री राव साहब गुर्जर के नेतृत्व में पहली बार दबोह से भाजपा समर्पण निधि की एक बड़ी मुस्त रकम एकत्रित की जाएगी। यहां बताना मुनासिब होगा कि मण्डल महामंत्री राव साहब गुर्जर भाजपा में एक सक्रिय कार्यकर्ता है। समर्पण निधि अभियान को जिला के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर नगर में बैठके भी की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रसंशा भी की गई।