भिण्ड, 08 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी की कार्यकर्ता बैठक नगर के थाना रोड स्थित राजीव यादव के मैरिज गार्डन आरके मंडपम में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया एवं युवामोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। विशेष अतिथि के रूप में अक्षय सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र जैन, डॉ. भारत सिंह भदौरिया, ब्रह्मदेव यादव, संतोष भदौरिया, उमेश भदौरिया, नीरज यादव, राजकिशोर भदौरिया, पटेल यादव, सतेन्द्र भदौरिया उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। बैठक के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया एवं अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिशन 2023 की तैयारी में पूरी ताकत से जुड़ जाएं। गांव-गांव घर-घर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने कहा कि युवा कार्यकर्ता देश का भविष्य होता है, इसलिए हम सबको इस बार अपनी शक्ति का एहसास कराना है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के लिए कई कल्याणकारी नीतियां लेकर आए हैं, देश का युवा आज मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, इसलिए युवा ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़े। बैठक से पूर्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह का युवाओं ने नगर में ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया।
बैठक का सफल संचालन निर्मल आर्य एवं आभार युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव व्यक्त ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह गुर्जर, ओमकार यादव, मुकेश यादव, विजय कुशवाह, संतोष भदौरिया, दिनेश यादव, उज्ज्वल कटारे, मोनू शर्मा, नाथू पटेल, बल्लू पांडे, सोनू भदौरिया, बीटू यादव, भानु यादव, मोनू यादव, रवि सोनी, राहुल यादव, राहुल थोकदार, मोनू जैन, आदेश शर्मा, रज्जन सिंह भदौरिया, अरविंद जैन, राहुल कटारे, भानु नरवरिया, राजेश पण्डित, रणवीर परमार, रायसिंह जाटव, रविन्द्र यादव, अरविंद थापक, सामंत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।