भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्य कर रही है हम फाउण्डेशन : आभा

महिलाएं हमारे समाज जीवन का एक मजबूत आधार है : संगीता

भिण्ड, 07 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व सामाजिक संगठन हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड द्वारा हाउसिंग कॉलोनी में स्थित एक निजी कोचिंग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आठ महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा, शाखा संरक्षक महेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष शैलेश सक्सेना, उपाध्यक्ष अरविंद पावक, सचिव योगेश शर्मा, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विपुल सेठ, नोसीन खान, अरुण अग्रवाल, उमेश वर्मा, संजीव सेंगर, जेपी शर्मा, मान्या, विकास कुशवाह, आलोक राजावत, शिवानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करती हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन ने बताया कि महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है, कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता। महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं, घर परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों में भागीदारी निभाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि हम फाउण्डेशन की एक अच्छी पहल है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को बनाए रखा और महिलाओं का सम्मान भी किया।
प्रो. रामानंद शर्मा ने बताया कि नारी की गरिमा और महत्ता को ऋग्वेद में विस्तार से बताया गया है कि स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा, साहित्य, राजनीति व विज्ञान के क्षेत्र में उन्होंने संघर्ष से समाज और देश को हमेशा से मजबूत और सशक्त करने का काम किया है। अधिवक्ता महेन्द्र चौधरी ने कहा कि महिलाएं पुरुषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं, वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं, लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरुकता आएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। संगीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज जीवन का एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती नारी आज हर क्षेत्र में राष्ट्र के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान हैं।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने शिक्षा सामाजिक, राजनीतिक, चिकित्सक, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में एवं भूमिका निभाने में हमेशा आगे रहने वाली महिलाएं भाजपा जिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन, महिला पुलिस आरक्षक श्रीमती ऊषा पांडे, शिक्षा क्षेत्र में श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती रिंकी कुशवाह, प्रो. संगीता अग्रवाल, डॉ. प्रतिमा बघेल, प्रतिमा कश्यप, नीतू राजावत आदि का श्रीफल देकर सम्मान किया गया।