धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती

परशुराम मन्दिर पर ब्राह्मण महासभा की वृहद बैठक आयोजित
महासभा के जिला अध्यक्ष सैंथिया ने की जिला कार्यकरिणी घोषित

भिण्ड, 07 मार्च। परशुराम छात्रावास बाईपास रोड भिण्ड पर ब्राह्मण महासभा की वृहद बैठक का आज आयोजन किया गया। जिसमें तय किया गया कि आने वाली अक्षय तृतीया यानि कि तीन मई को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस हेतु महासभा के जिलाध्यक्ष बाबा भगवान दास सैंथिया ने सर्वप्रथम अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की और उसके बाद तहसील स्तर पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियों का विभाजन किया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की भव्य आरती के साथ हुआ। उसके पश्चात बिहारी बाल मन्दिर के संचालक राजेश शर्मा द्वारा भण्डारे का भी आयोजन किया गया। यह भण्डारा उन्होंने अपनी पूज्य माताश्री के ब्रह्मलीन होने के बाद उनकी याद में दिया।


इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष भगवान दास सैंथिया ने कहा कि हम सब धूमधाम के साथ भगवान परशुराम की जयंती को मनाएंगे, इसके लिए पूरे जिले में प्रचार प्रसार करेंगे और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। बैठक को महासभा के संरक्षक माधौराम शर्मा, हरनारायण शर्मा, जगदंबिका शर्मा, अशोक भारद्वाज, विजय दैपुरिया, मिहोना के संतोष शर्मा, गोहद के राघवेन्द्र शर्मा, युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश भारद्वाज, संदीप मिश्रा व मुकेश दीक्षित ने संबोधित किया। बैठक का संचालन कवि सुनील त्रिपाठी निराला ने किया। अंत में राजेश शर्मा की ब्रह्मलीन माताजी जैनश्री देवी को दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष भगवान दास सैंथिया, माधौराम शर्मा, राजेश शर्मा बिहारी, अशोक भारद्वज, डॉ. राधेश्याम शर्मा, संतोष बोहरे, राघवेन्द्र शर्मा, राधाकृष्ण पुरोहित, रामसिया शर्मा, डॉ. हरिविलास शर्मा, डॉ. जगदंबा प्रसाद शर्मा, अनिल बोहरे, विजय दैपुरिया, रामनरेश शर्मा, जेपी शर्मा, भोलाराम उपाध्याय, सतीश जोशी, सुरेन्द्र भारद्वज, भगवानदास नायक, दिनेश भटेले, केदार चौधरी, सुनील चौधरी, किशन प्रसाद कटारे, अशोक चौधरी, संदीप मिश्रा, विनोद पंडित, अनिल भारद्वज, दीपक चौधरी, मुकेश दीक्षित, ब्रह्मानंद पुजारी, राजीव उपाध्याय, मनोज दांतरे, सुनील त्रिपाठी निराला, नरेश चौधरी, संजीव चौधरी, रमेशबाबू चौधरी, आनंद बरुआ, रमेश त्यागी, ब्रजेश कांकर, जगदीश शर्मा, पवन शास्त्री, हिमांशु शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, राजेश समाधिया आदि उपस्थित रहे।

चित्रा शर्मा ब्राह्मण महिला महासभा व ममता मिश्रा युवा ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष मनोनीत

महासभा की बैठक में लहार की चित्रा शर्मा को ब्राह्मण महासभा की महिला इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं ममता मिश्रा को संगठन की युवा इकाई का महिला जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

पं. कुलदीप शास्त्री को धार्मिक एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया

समाज के छात्रों को संस्कार औए संस्कृति एवं धार्मिक अध्यन के लिए भागवताचार्य कुलदीप कृष्ण शास्त्री को जिम्मेदारी दी। साथ ही अटेर में जयकुमार शर्मा, गोहद में राहुल खुरासिया और मेहगांव में रामसिया शर्मा दादा को ब्राह्मण समाज का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।