भाजपा में मिलता है महिलाओं को सम्मान : आभा

भिण्ड, 21 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन ने सोमवार को मौ नगर के प्रथम आगमन पर वार्ड क्र.सात में काजल श्रीवास के निवास पर आयोजित महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि हम सब महिलाओं का सम्मान को जो भारतीय जनता पार्टी में मिलता है, वो किसी अन्य पार्टियों में नहीं दिया जाता, इसलिए हम सब महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी का कार्य करना चाहिए। महिलाओं के लिए फ्री गैस सिलेण्डर की योजना हो या शौचालय, पीएम आवास, लाडली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी अनेक योजनाएं भारतीय जनता पार्टी ने हम महिलाओं को दी हैं।
इस अवसर पर आभा जैन ने बुजर्ग महिलाओं का माला पहिना कर सम्मान किया। मौ में प्रथम आगमन पर श्रीमती सुखदेवी-गोपाल कुशवाह द्वारा मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन और उपाध्यक्ष ममता शर्मा को महात्मा ज्योतिवा फुले का ससम्मान छायाचित्र भेंट किया। बैठक में जिला मंत्री बेबी राठौर, सरोज श्रीवास्तव, रिंकी-रामअख्तयार गुर्जर, रमा-सुल्तान मौर्य, शशिमां-रामू कुशवाह सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।