भाजपा महिला मोर्चा अमायन मण्डल की बैठक आयोजित

भिण्ड, 21 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अमायन की बैठक कस्बा अमायन में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन ने की गई। बैठक के दौरान महिलाओं से परिचय हुआ।
आभा जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान मिलता है, ऐसा कोई राजनैतिक संगठन नहीं है, जिसमें कन्या पूजन के साथ ही कोई शुभ कार्य किया जाता हो। भाजपा ही मात्र एक संगठन है जो संस्कार आधारित पार्टी है। उज्जवला योजना से जोड़कर महिलाओं को धुएं से और अंधेरे से बाहर निकाला गया। भाजपा ने स्वच्छ भारत मिशन देकर सम्मान से जीना सिखाया। बैठक में महिलाओं को समाज में होने वाली परेशानी की चर्चा कर महिला सुरक्षा के विषय में बात की। बैठक में ममता शर्मा, बेबी राठौर, सरोज श्रीवास्तव एवं वंदना चौहान, अल्पना जैन, रानी राठौर, रानी सोलंकी, रचना चौहान आदि कार्यकर्ता के अलावा ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रहीं।