विहर्ष सागर महाराज ससंघ का ग्वालियर हुआ विहार

भिण्ड, 02 जुलाई। गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य श्रमण मुनि विहर्ष सागर महाराज, श्रमण मुनि विजयेश सागर महाराज ससंघ का ग्वालियर की ओर विहार हुआ।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि चैत्यालय जैन मन्दिर में विराजमान रहे गणाचाय विराग सागर महाराज के दर्शन के लिए ग्वालियर से विहर्ष सागर महाराज, विजयेश सागर महाराज ससंघ पांच दिवसीय प्रवास पर आण् थे जिनका आचार्यश्री के निर्देशानुसार ग्वालियर नगरी में चातुर्मास होना तय हुआ। जैन ने बताया कि विहर्ष सागर महाराज ससंघ भिण्ड से बरासों होते हुए मेहगांव, गोहद होकर ग्वालियर पहुंचेंगे।