भाजपा युवामोर्चा ने किया प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत

भिण्ड, 29 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बूथ विस्तारक योजना के तहत जिला भिण्ड के रायपुरा आगमन पर भाजयुमो भिण्ड के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक के नेतृत्व में युवामोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा चितोरा और पर्रायच पुल पर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राहुल खुरासिया, शिवेश महंत, अमित चौधरी, हरिकिशन हेरी, पुष्पेन्द्र सिंह, अन्नू तिवारी, अभिषेक मिश्रा, गौरव देवोलिया, सरजन नरवरिया, आतिराज नरवरिया, गोपाल राजावत, गोपाल सोनी, प्रवीण त्रिपाठी, सौरभ दीक्षित, शेरू यादव एवं 200 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा मौ मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष का दंदरौआ मोड पर किया स्वागत

मौ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहों सांसद विष्णुदत्त शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मौ मण्डल में प्रथम आगमन पर मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपनी टीम के साथ चितौरा मौ रोड के दंदरौआ मोड़ पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, हरनारायण कुशवाह, रामजीलाल शर्मा, रामअख्तयार सिंह गुर्जर, सुरेश छारी, अवध नारायण शर्मा, संजीव यादव, राजीव जैन, बलबीर जाटव, रघुराज सिंह गुर्जर जितरबई, डॉ. बेताल गौड, शुभम राठौर, रामू कुशवाह, रामकेश गुर्जर, सोमबीर शिवहरे, कोमल यादव, धर्मेन्द्र राणा, परमाल कुशवाह, जर्दान सिंह कुशवाह, बेताल सिंह कुशवाह, गुप्ता जाटव, लल्लूराम कुशवाह, गिर्राज यादव, दीपक यादव, रामनरेश कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति थे।