भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 29 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के दंदरौआ धाम हनुमान मन्दिर एवं ग्राम चिरोल पर भव्य स्वागत हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी जैसे ही अपने काफिला के साथ ग्राम चिरोल पहुंचे, जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। बीडी शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, सांसद संध्या राय, मंत्री ओपीएस भदौरिया, जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर भी मौजूद थे।

इन्होंने किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, मौ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, सुभाष थापक, राजवीर गुर्जर, जेलसिंह नरवरिया, अवधेश बघेल, तेजसिंह चौहान, श्रीकृष्ण कटारे, रामसिया शर्मा, देव चौधरी, उज्ज्वल कटारे, बॉबी जैन, अनिल शर्मा, संतोष गिरी आदि ने स्वागत किया।