भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दंदरौआ महाराज से लिया आशीर्वाद

भिण्ड, 29 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा दंदरौआधाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान की पूजा अर्चना की साथ ही महंत रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाराज जी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को स्मृति चिन्ह के रूप में गदा भेंट करके आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद संध्या राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष नाथूराम सिंह गुर्जर, ममता भदौरिया, समाजसेवी अशोक भारद्वाज, रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नारायण व्यास, अंकित शास्त्री, भोलाराम शर्मा प्राचार्य, अम्बरीश शर्मा, राजवीर सिंह गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष दंदरौआ, अरविंद सिंह गुर्जर, आदि मौजूद रहे।