अमृत महोत्सव महायज्ञ में चंबल किनारे सूर्य नमस्कार कर दी आहुति

भिण्ड, 27 जनवरी। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार महायज्ञ के लक्ष्य को लेकर के महायज्ञ के भिण्ड जिला संयोजक राधेगोपाल यादव द्वारा विद्या भारती, क्रीड़ा भारती भिण्ड और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अटेर चंबल किनारे 200 कार्यकर्ताओं के साथ सूर्य नमस्कार कर आहुति दी। विश्व में योग का डंका बजवाने वाली स्वामी रामदेव के आह्वान पर तथा स्वयं सेवक संघ परिवार के निर्देशन में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भिण्ड के विविध संगठनों का यह सामूहिक प्रयास था। चंबल के बीहड़ों में ट्रैकिंग तथा योग के साथ सूर्य नमस्कार किया। चंबल के प्राकृतिक सुंदर किनारों के बीच घडिय़ाल और मगरमच्छ के दर्शन के साथ-साथ ऐतिहासिक अटेर दुर्ग में भी सूर्य नमस्कार किया गया।


इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के सचिव प्रमोद गुप्ता तथा विशेष रूप से शहर के प्रतिष्ठित अमेरिका में रहने वाले सॉफ्ट वेयर व्यवसाय से जुड़े संजीव त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, सूर्या गैस एजेंसी संचालक सुनील अग्रवाल, अरुण जैन, अरविंद शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र परिहार, गगन शर्मा, जयदीप फौजी, नितिन दीक्षित, जिला महामंत्री अधिवक्ता परिषद हर्ष शर्मा, अमित सिरोठिया, परानिधेश भारद्वाज, दानवीर दीक्षित, हरवीर सिंह यादव, एडवोकेट संतोष बिथरिया, राहुल यादव भूरे, विजय यादव, राहुल राजपूत, उत्तम यादव अटेर और राजेश तोमर आदि लोग थे।