राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता समान है : आर्य

बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य

भिण्ड, 27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तार योजना के अंतर्गत अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भाजपा वरिष्ठ नेतृत्व के आव्हान पर बूथों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय नेता से लेकर बूथ स्तर के नेता अपने-अपने बूथ क्षेत्रों के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को गढऩे में लगे हुए हैं। जिससे होने वाले आगामी चुनाव में भाजपा का परचम पुन: लहराया जा सके। बूथ क्र.68 व 69 वार्ड क्र.18 के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य पहुंचे। उन्होंने अपने बूथों को किस तरह से अभेद किला बनाया जा सके का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।
आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ समिति अध्यक्ष तक सब कार्यकर्ता एक बराबर है। उन्होंने कई उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को सीख दी। उन्होंने कहा कि आप वार्ड में टोली बनाकर जाएं और वार्ड की समस्याओं को सुलझाएं भारतीय जनता पार्टी रूपी विशालकाय वृक्ष बनाने में हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के संघर्ष की एक लंबी कहानी है, जिसको आप सब जानते हैं, तब जाकर भाजपा राज्य व केन्द्र में अपनी सत्ता स्थापित कर पाई है, भाजपा की विचारधारा गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों के उत्थान के लिए कार्य करने की है, सभी समाज का साथ व विश्वास भाजपा को मिले ऐसा प्रयास हमको करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। बूथ समिति की बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, मण्डल विस्तारक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, शक्ति केन्द्र विस्तारक दशरथ सिंह घुरैया, आईटी विस्तारक रवि बोहरे, प्रबंधक विकास जैन, मण्डल उपाध्यक्ष प्रमोद कामत, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सागर, दीपक तोमर, राधेश्याम गौड़, विनोद माहौर, विक्रम शर्मा, अनिल भारद्वाज, मोनू सिकरवार, लक्ष्मण, रामू तोमर, राजेश तोमर, राजकुमार तोमर के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।